Publish Date: Fri, 26 Oct 2018 (12:29 IST)
Updated Date: Fri, 26 Oct 2018 (12:31 IST)
बासेल। रोजर फेडरर ने लगातार 17वां मैच जीतते हुए जान लेनार्ड स्ट्रफ को 6-3, 7-5 से हराकर स्विस इंडोर टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पिछले पांच साल से यहां अपराजेय फेडरर आठ बार खिताब जीत चुके हैं। अब उनका सामना फ्रांस के जाइल्स सिमोन से होगा, जिन्होंने लाटविया के अर्नेस्ट गुलबिस को 7-6, 7-6 से हराया।
चौथी वरीयता प्राप्त स्टेफानोस टी ने पीटर गोजोवजिक को 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। यूनान के इस खिलाड़ी का सामना रूस के दानिल मेदवेदेव से होगा जिसने इटली के आंद्रियास सेप्पी को 7-6, 6-2 से हराया। (वार्ता)
webdunia
Publish Date: Fri, 26 Oct 2018 (12:29 IST)
Updated Date: Fri, 26 Oct 2018 (12:31 IST)