Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बोपन्ना 'चीन ओपन' के शुरुआती मैच में नडाल से भिड़ेंगे

Advertiesment
हमें फॉलो करें Rohan Bopanna
, सोमवार, 3 अक्टूबर 2016 (18:06 IST)
बीजिंग। भारत के रोहन बोपन्ना और उनके कनाडाई जोड़ीदार डेनियल नेस्टर यहां होने वाले  चीन ओपन के शुरुआती मैच में स्पेन के महान खिलाड़ी राफेल नडाल और पाबलो कारेनो बुस्ता  की जोड़ी से भिड़ेंगे।
नडाल उस स्पेनिश डेविस कप टीम का हिस्सा थे जिसने दिल्ली में विश्व ग्रुप प्लेऑफ में भारत  को 5-0 से वाइटवॉश किया था, लेकिन बोपन्ना घुटने की चोट के कारण इसमें नहीं खेले थे।  साकेत मायनेनी युगल मुकाबले में लिएंडर पेस के साथ खेले थे जिसमें उनका सामना नडाल  और मार्क लोपेज से हुआ था।
 
पेस और जर्मनी के उनके जोड़ीदार आंद्रे बेगेमैन को वाइल्ड कार्ड से प्रवेश मिला है और यह  जोड़ी अपने अभियान की शुरुआत अमेरिका के कैक सोक और ऑस्ट्रेलिया के बर्नार्ड टामिच की  जोड़ी के खिलाफ करेगी। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गंभीर को कोहली का झटका, तीसरे टेस्ट में भी जगह नहीं?