Publish Date: Thu, 01 Feb 2018 (15:40 IST)
Updated Date: Thu, 01 Feb 2018 (15:51 IST)
प्योंगचांग। रूस के 28 खिलाड़ियों पर डोपिंग के कारण ओलंपिक में खेलने को लेकर लगा प्रतिबंध गुरुवार को हटा दिया गया जिससे रूस में डोपिंग को लेकर अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति की नीति विवादों के घेरे में आ गई।
अंतरराष्ट्रीय खेल पंचाट ने गुरुवार को कहा कि इस बात के पुख्ता सबूत नहीं हैं कि रूस के 28 पदकधारियों ने सोच्चि में 2014 खेलों में डोपिंगविरोधी नियम तोड़े। अब ये खिलाड़ी 9 फरवरी से यहां हो रहे खेलों में भाग ले सकेंगे।
आईओसी रूस के 169 खिलाड़ियों को तटस्थ झंडे तले खेलने का न्योता पहले ही दे चुका है। अब उसे इन खिलाड़ियों को भी भागीदारी की अनुमति देनी होगी। (भाषा)