Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने पर साइना नेहवाल सम्मानित

Advertiesment
हमें फॉलो करें ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने पर साइना नेहवाल सम्मानित
नई दिल्ली , गुरुवार, 7 जुलाई 2016 (17:27 IST)
नई दिल्ली। रियो ओलंपिक की तैयारियों में लगीं भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल को गुरुवार को यहां हुंडई मोटर इंडिया ने क्रेटा कार भेंट करके सम्मानित किया। 
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता साइना को पिछले महीने सिडनी में ऑस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप का खिताब जीतने के लिए पुरस्कृत किया गया। 
 
साइना ने कहा कि यह मेरे लिए सम्मान और शानदार अनुभव है। किसी भी खिलाड़ी को जब उसकी कड़ी मेहनत और उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया जाता है तो उसका मनोबल बढ़ता है। मैं अच्छे प्रदर्शन के प्रति आश्वस्त हूं और आगामी टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करूंगी। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

गौमांस पर प्रतिबंध से महंगी हो गई क्रिकेट की गेंद