Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर

हमें फॉलो करें साइना नेहवाल इंडोनेशिया मास्टर्स के फाइनल में, खिताब से एक कदम दूर
, शनिवार, 26 जनवरी 2019 (19:17 IST)
जकार्ता। आठवीं सीड साइना नेहवाल ने शनिवार को देश के गणतंत्र दिवस के दिन अपना सेमीफाइनल मुकाबला जीतकर इंडोनेशिया मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश कर लिया।
 
पूर्व नंबर एक भारतीय खिलाड़ी ने सेमीफाइनल में छठी सीड चीन की ही बिंगजियाओ को 58 मिनट तक चले संघर्षपूर्ण मुकाबले में 18-21, 21-12, 21-18 से हराया।
 
विश्व रैंकिंग में नौवें नंबर की साइना का सातवीं सीड बिंगजियाओ के खिलाफ अपने करियर में यह पहला मुकाबला था। साइना ने चीनी खिलाड़ी से पहला गेम हारने के बाद शानदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीतकर फाइनल में जगह बनाई। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत के बाद कप्तान विराट कोहली ने दिया बयान