Festival Posters

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

जानिए ओलंपिक पदक विजेता साक्ष‍ी मलिक से जुड़ी खास बातें...

Advertiesment
हमें फॉलो करें sakshi mallik
, गुरुवार, 18 अगस्त 2016 (07:46 IST)
रियो डि जेनेरियो। भारत की महिला पहलवान साक्षी मलिक ने ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए रियो ओलंपिक भारत का खाता खोला। वे महिला कुश्ती में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी हैं। जानिए साक्ष‍ी से जुडी खास बातें... 
* भारतीय पहलवान साक्षी मलिक का जन्म 3 सितंबर 1992 को हुआ था। 
* साक्षी को 'कमबैक क्वीन' के नाम से भी जाना जाता है। 
* साक्षी इस तरह भारतीय ओलंपिक के इतिहास में कांस्य पदक जीतने वाली तीसरी महिला खिलाड़ी बनीं।
* उनसे पहले कर्णम मल्लेश्वरी ने 2000 के सिडनी ओलंपिक में भारत्तोलन में कांस्य पदक जीता था जबकि बैडमिंटन स्टार साइना नहवाल ने 2012 के पिछले लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था।
* साक्षी ओलंपिक इतिहास में कुश्ती में पदक जीतने वाली चौथी भारतीय खिलाड़ी।
* ए डी जाधव ने 1952 के ओलंपिक में कांस्य पदक जीता था जबकि सुशील ने 2008 के बीजिंग में कांस्य पदक और 2012 के लंदन ओलंपिक में रजत पदक जीता था। योगश्वर दत्त ने लंदन में ही कांस्य पदक हासिल किया था।  
* 2014 में ग्‍लासगो राष्‍ट्रमंडल खेलों में फ्रीस्‍टाइल की इसी श्रेणी में उन्‍होंने रजत पदक जीता था।
* इसी वर्ष ताशकंद में आयोजित 64 किग्रा विश्‍व कुश्‍ती प्रतियोगिता में भी वे शामिल हुई थीं। 


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

साक्षी ने कांस्य जीतकर रचा इतिहास, भारत को दिलाया पहला पदक