Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा

हमें फॉलो करें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट : भारत ने न्यूजीलैंड को 7-1 से रौंदा
, रविवार, 7 अक्टूबर 2018 (20:03 IST)
जोहोर बाहरु। भारतीय जूनियर हॉकी टीम ने 8वें सुल्तान जोहोर कप हॉकी टूर्नामेंट में अपने विजय अभियान को जारी रखते हुए रविवार को न्यूजीलैंड को 7-1 के बड़े अंतर से रौंद दिया।
 
भारत ने अपने पहले मैच में शनिवार को मेजबान मलेशिया को 2-1 से हराया था। भारत अब 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है। हालांकि जापान के भी 2 जीत के साथ 6 अंक हैं लेकिन बेहतर गोल औसत के आधार पर भारत पहले और जापान दूसरे स्थान पर है। भारत और जापान के बीच मंगलवार को मुकाबला होगा।
 
मैच में भारत ने पूरी तरह अपना दबदबा बनाए रखा और आधे समय तक ही 4-0 की बढ़त बना ली। भारत की शानदार जीत में शिलानंद लाकड़ा ने 2 गोल दागे। भारत ने 6ठे मिनट में ही प्रभजोत सिंह के मैदानी गोल से बढ़त बना ली। शिलानंद ने 15वें मिनट में मैदानी गोल से स्कोर 2-0 और हरमनजीत सिंह ने 21वें मिनट में मैदानी गोल से स्कोर 3-0 कर दिया।
 
फराज मोहम्मद ने 23वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर भारत का चौथा गोल दागा। शिलानंद ने 43वें मिनट में स्कोर 5-0, अभिषेक ने 50वें मिनट में 6-0 और कप्तान मनदीप मोर ने 60वें मिनट में स्कोर 7-1 कर दिया। न्यूजीलैंड का एकमात्र गोल सैम हिहा ने 53वें मिनट में किया। न्यूजीलैंड को इस तरह लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विराट कोहली ने विदेशी दौरों पर पत्नी अनुष्का को साथ ले जाने की अनुमति मांगी