Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

जर्मनी में सुरेन्द्र सिंह चमके, बनाए 3 विश्व रिकॉर्ड

हमें फॉलो करें जर्मनी में सुरेन्द्र सिंह चमके, बनाए 3 विश्व रिकॉर्ड
, रविवार, 6 अक्टूबर 2019 (17:29 IST)
बर्लिन। भारत के सुरेन्द्र सिंह (Surendra Singh) ने जर्मनी में चल रही वर्ल्ड पॉवरलिफ्टिंग चैंपियनशिप (world powerlifting championship) में अपने दमखम का जलवा दिखाते हुए 3 विश्व रिकॉर्ड बनाकर देश को गौरवान्वित कर दिया। सुरेन्द्र ने 110 किग्रा क्लासिक-रा वर्ग में स्वर्ण पदक अपने नाम किया तथा क्लासिक-रा और सिंगल प्लाई में सर्वोत्तम लिफ्टर के पुरस्कार जीते।

3 बार के विश्व चैंपियन मुकेश सिंह ने अंतरराष्ट्रीय कोच द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन के अनुभवी निर्देशन में स्वर्ण पदक जीतकर 4 बार विश्व चैंपियन कहलाने का गौरव प्राप्त किया। भारतीय खिलाड़ी द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन के दिग्दर्शन में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं।

निरपाल सिंह ने 110 किग्रा क्लासिक-रा वर्ग में रजत पदक तथा मनप्रीत ने 100 किग्रा क्लासिक-रा में स्वर्ण पदक जीतकर भारतीय पदकों की संख्या को बढ़ाया। कुल मिलाकर भारतीय खिलाड़ी 4 स्वर्ण पदक और 1 रजत पदक जीत चुके हैं।

अब इसके बाद सिंगल स्पर्धाएं होंगी। अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन पर द्रोणाचार्य भूपेन्द्र धवन ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जीतने को अभी और भी आसमां बाकी हैं।
फाइल फोटो : सुरेंद्र सिंह 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IndvsSA : विशाखापत्तनम में टीम इंडिया ने मनाई विजयादशमी, पहले टेस्ट में दक्षिण अफ्रीका को 203 रनों से हराया