Publish Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:08 IST)
Updated Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:15 IST)
चेन्नई। प्रतिभाशाली तैराक सुनील ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय कलाम गोल्डन अवॉर्ड 2019 से सम्मानित किया गया। होटल चेन्नई डीलक्स में आयोजित समारोह में विभिन्न देशों से 1-1 प्रतिभावान शख्सियतों को यह सम्मान प्रदान किया गया। भारत के साथ ही अमेरिका, सिंगापुर, नेपाल सहित विदेशो से भी कई हस्तियां सम्मान प्राप्त करने पहुंची।
मध्यप्रदेश से इंदौर के 29 वर्षीय सुनील ठाकुर जो पूर्व में भी कई राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित हो चुके है, उनका चयन पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम की स्मृति में आयोजित इस अवॉर्ड के लिए किया था। उन्हें सर्वश्रेष्ठ समाजसेवी और खेलो में भी उत्कृष्ट योगदान के परिणाम स्वरूप अंतरराष्ट्रीय अवॉर्ड के लिए चयन किया।
उल्लेखनीय है कि इसी साल मार्च में देव मानव सेवा ट्रस्ट तथा राष्ट्रीय महिला जाग्रति मंच दिल्ली द्वारा भी सुनील ठाकुर सम्मानित किए जा चुके हैं। तैराकी में 22 राष्ट्रीय स्पधाओं में शिरकत करने वाले सुनील ने स्टेट और यूनिवर्सिटी में कुल 7 स्वर्ण व रजत पदक जीते हैं।
12 साल की उम्र से तैराकी करने वाले सुनील इस वक्त विद्या सागर स्कूल के तैराकी कोच हैं। उनके मामा धनश्याम सिंह हाड़ा भी नेहरू पार्क स्थित स्वीमिंगपूल में तैराकी कोच के पद पर कार्यरत हैं।
सुनील की इस उपलब्धि पर नेहरू पार्क स्वीमिंगपूल के इंचार्ज दिनेश बागोरा, प्रशिक्षक राजदीप स्वामी, सुरेश दुबे, संजय व्यास, अनिल दराड़े, मोहम्मद जफर अंसारी और मोहम्मद सिकंदर अंसारी ने बधाई दी है।
webdunia
Publish Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:08 IST)
Updated Date: Thu, 31 Oct 2019 (23:15 IST)