Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

केंद्रीय खेल मंत्रालय ने क्यों दिया नोवी को 4 लाख का चेक

हमें फॉलो करें केंद्रीय खेल मंत्रालय ने क्यों दिया नोवी को 4 लाख का चेक
, सोमवार, 16 मार्च 2020 (18:53 IST)
नई दिल्ली। केंद्रीय खेल मंत्रालय ने बीमार चल रहे मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया को उनकी चिकित्सा जरुरतों के लिए 4 लाख रुपए का चेक दिया है। 
 
केंद्रीय खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'मशहूर फुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया को चिकित्सा जरुरत के लिए 4 लाख रुपए का चेक दिया। इसके साथ ही मानव संसाधन मंत्रालय को उनकी पेंशन चालू करने के लिए कहा जाएगा। दिल्ली विश्वविद्यालय कल्याण कोष के प्रावधानों में संशोधन किया जाएगा ताकि इसका फायदा ज्यादा लोगों तक पहुंच सके।' 
 
उल्लेखनीय है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के पूर्व प्रोफेसर नोवी कपाड़िया बीमार चल रहे हैं और उन्हें 2 साल पहले रिटायर होने के बाद से उनकी पेंशन नहीं मिल रही है जिसके कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मीडिया में नोवी की बीमारी और उन्हें पेंशन ना मिल पाने की खबरें प्रमुखता से आई हैं जिसके बाद खेल मंत्रालय ने इस पर संज्ञान लिया और नोवी को उनकी चिकित्सा जरुरतों के लिए 4 लाख रुपए का चेक प्रदान किया।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हॉकी इंडिया ने सारी जूनियर और सब जूनियर राष्ट्रीय चैम्पियनशिप स्थगित की