Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

ओलंपिक विजेता दिग्गज हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन

Advertiesment
हमें फॉलो करें ओलंपिक विजेता दिग्गज हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का निधन
, मंगलवार, 28 जून 2022 (17:47 IST)
जालंधर। ओलंपिक और विश्व कप पदक विजेता टीम का हिस्सा रहे हॉकी खिलाड़ी वरिंदर सिंह का मंगलवार सुबह जालंधर में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे कि मंगलवार सुबह अचानक उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार जालंधर में ही पैतृक गांव धन्नोवाली में स्थित श्मशानघाट पर दोपहर 3.30 बजे किया गया।
 
1970 के दशक में भारत की कई यादगार जीत का हिस्सा रहे वरिंदर 75 साल के थे। वे 1975 में कुआलालंपुर में पुरुष हॉकी विश्व कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। यह इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत का अब तक का एकमात्र स्वर्ण पदक है। भारत ने तब फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 2-1 से हराया था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोच चंद्रकांत पंडित बोले, मप्र ने 4 गेंदबाजों के साथ रणजी फाइनल में उतरने का जुआ खेला और खिताब जीता