Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पहलवान विनेश प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामित

हमें फॉलो करें पहलवान विनेश प्रतिष्ठित लॉरियस अवार्ड के लिए नामित
, गुरुवार, 17 जनवरी 2019 (21:28 IST)
नई दिल्ली। गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों और जकार्ता एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट को प्रतिष्ठित लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स के लिए नामित किया गया है।
 
 
24 वर्षीय विनेश इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए नामित की जाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। विनेश को लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया गया है। विनेश इस पुरस्कार में गोल्फ लीजेंड टाइगर वुड्स को चुनौती देंगी। वुड्स को भी लॉरियस वर्ल्ड कमबैक ऑफ द ईयर अवार्ड के लिए नामित किया गया है। 
 
आज सात वर्गों के लिए नामांकन की घोषणा की गई। विजेता की घोषणा 18 फरवरी को मोनाको में लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवार्ड्स समारोह में की जाएगी। विनेश ने राष्ट्रमंडल खेलों और एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते।

हरियाणा के भिवानी जिले की विनेश इन पुरस्कारों के इतिहास में यह नामांकन पाने वाली पहली भारतीय बन गई हैं। विनेश ने 2016 के रियो ओलम्पिक में अपने 50 किग्रा वर्ग के क्वार्टर फाइनल में चोट लग जाने के बाद शानदार वापसी की और 2018 में दो बड़े खेल आयोजनों में स्वर्ण पदक जीते।

आखिरी बार लॉरियस अवार्ड तक पहुंचने वाली भारतीय क्रिकेट टीम थी जिसे पाकिस्तान क्रिकेट टीम की साथ 2004 में दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के बावजूद अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने के लिए संयुक्त रूप से लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड दिया गया था। 
 
2014 में भारत से मैजिक बस को लॉरियस स्पोर्ट फॉर गुड अवार्ड दिया गया था। विनेश सात मुख्य वर्गों में नामांकन पाने वाली पहली भारतीय एथलीट बन गई हैं। (वार्ता)
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रोहित और कार्तिक ने देखा नडाल का मैच