Publish Date: Wed, 01 Nov 2017 (12:10 IST)
Updated Date: Wed, 01 Nov 2017 (12:31 IST)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी अकीडो मार्शल आर्ट में ब्लैक बेल्ट हैं। इसके बाद से ही अकीडो मार्शल आर्ट सोशल मीडिया में चर्चा में आ गया है। इसके वीडियो और फोटो भी शेयर किए जा रहे हैं। अकीडो एक बहुत ही बेहतरीन और प्रभावी मार्शल आर्ट मानी जाता है और यह अन्य मार्शल आर्ट के जैसा अधिक पुराना या परंपरागत भी नहीं है। अकीडो सभी जापानी मार्शल आर्ट्स में सबसे ज्यादा मुश्किल है। इसे दुनिया का सबसे शांतिपूर्ण मार्शल आर्ट कहा जाता है।
अकीडो की उत्पत्ति और विकास मोरीहाई उशिबा ने की थी। ऐसा माना जाता है कि अकीडो की शुरुआत 1920 में हुई थी। सबसे पहले जापान में सीखा गया। इसके बाद दुनिया भर में लोगों ने इसे सीखना शुरू किया। इसे आधुनिक जापानी मार्शल आर्ट भी कहा जाता है।
अकीडो को थ्रोइिंग, ज्वाइंट लाकिंग और स्ट्राइकिंग तकनीक के साथ जापान के पारंपरिक हथियार, तलवार और चाकू के साथ खेला जाता है। अकीडो में लड़ाई किसी को पीटकर या मारकर नहीं बल्कि हराकर जीती जाती है। इसके अकीडो लड़ने वालेअपनी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाता। साथ ही वे इस बात का भी पूरा ध्यान रखते हैं कि विरोधी भी ज्यादा जख्मी न हो। (Photo courtesy: Social Media)