Publish Date: Fri, 16 Feb 2018 (20:05 IST)
Updated Date: Fri, 16 Feb 2018 (20:11 IST)
चेन्नई। दूसरी वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी युकी भांबरी चेन्नई ओपन एटीपी चैलजेंर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंच गए, जहां वे शीर्ष वरीय ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी जॉर्डन थॉम्पसन से भिड़ेंगे। भारतीय खिलाड़ी को पूरे मैच में एक बार भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।
भांबरी ने शुक्रवार को एक घंटे 25 मिनट तक चले सेमीफाइनल मैच में दक्षिण कोरिया के डुखी ली को 7-5, 6-2 से हराया जबकि दूसरे मुकाबले में थॉम्पसन ने स्पेन के गैरी वरीय खिलाड़ी पेड्रो मार्टिनेज को 6-1, 7-6 से शिकस्त दी। भारतीय खिलाड़ी को पूरे मैच में एक बार भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा।
इस जीत के साथ भांबरी ने ली के खिलाफ खेले गए मैचों में अपनी बढ़त बेहतर करते हुए 2-0 कर ली और शीर्ष 100 खिलाड़ियों में लौटने की अपनी संभावनाएं बढ़ा लीं। (भाषा)