Sports Ipl News 0804 24 1080424081_1.htm

Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तेंडुलकर ने मनाया 35वाँ जन्मदिन

Advertiesment
सचिन तेंडुलकर मास्टर बल्लेबाज 35वाँ जन्मदिन
सचिन तेंडुलकर ने अपना 35वाँ जन्मदिन बेहद शांत और सादगीपूर्ण तरीके से बनाया। इस मास्टर बल्लेबाज ने मुंबई इंडियन्स के दो सदस्यों के साथ आज यहाँ शहर के होटल में केक काटा, जिनका जन्मदिन भी इसी दिन था।

तेंडुलकर ने चौकोर केक काटा जिसमें मुंबई इंडियन्स का 'लोगो' बना हुआ था। इसमें मुंबई इंडियन्स के दो अन्य खिलाड़ी ल्यूक रोंची और विक्रांत येलीगाटी शामिल थे। तेंडुलकर ने हालाँकि जन्मदिन का जश्न देर से मनाया क्योंकि कल चेन्नई सुपर किंग्स के साथ उनकी टीम का मैच था।

न्यूजीलैंड के रोंची 27 बरस के हुए जबकि येलीगाटी ने अपना 23वां जन्मदिन मनाया। तेंडुलकर ने स्वीकार किया कि उन्हें अपने परिवार की कमी खल रही है। मेरी इच्छा थी कि मैं अपना जन्मदिन अपनी पत्नी और बच्चों के साथ मनाता, लेकिन ऐसा नहीं हो सकता। लेकिन वे कल मेरे साथ मोहाली में होंगे।

यह पूछे जाने पर कि उन्हें आज सबसे अच्छा तोहफा क्या मिला तो तेंदुलकर ने कहा कि मुझे आज मेरे प्रशंसकों और साथियों की शुभकामनाओं से ही सबसे बढ़िया तोहफा मिला है। मुझे उम्मीद है कि मैं इस साल बढ़िया प्रदर्शन करूँगा।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi