Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

चौतरफा लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार

हमें फॉलो करें चौतरफा लिवाली से चढ़ा शेयर बाजार
, सोमवार, 8 मई 2017 (17:39 IST)
मुंबई। एशियाई बाजारों से मिले सकारात्मक रुख के बीच घरेलू स्तर पर मजबूत निवेश धारणा से बीएसई का सेंसेक्स सोमवार को 0.23 प्रतिशत यानी 67.35 अंक चढ़कर 29,926.15 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.31 प्रतिशत यानी 28.75 अंक की तेजी के साथ 9,314.05 अंक पर पहुंच गया।
           
अधिकतर एशियाई बाजारों के हरे निशान में रहने से सेंसेक्स भी गत कारोबारी दिवस की गिरावट से उबरता हुआ 56.32 अंक की बढ़त के साथ 29,915.12 अंक पर खुला। चौतरफा लिवाली के दम पर दोपहर से पहले ही यह 30 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करता हुआ 30,016.04 अंक के दिवस के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
                 
अधिकतर यूरोपीय बाजारों के लाल निशान में खुलने के बाद सेंसेक्स पर मामूली दबाव देखा गया और सूचकांक 29,877.41 अंक के दिवस के निचले स्तर तक उतर गया। इसके बावजूद बाजार कभी गिरावट में नहीं गया। कारोबार की समाप्ति पर यह गत दिवस के मुकाबले 67.35 अंक ऊपर 29,926.15 अंक पर बंद हुआ। 
                
फ्रांस के राष्ट्रपति चुनाव में यूरोपीय संघ के समर्थक इमैन्युएल मैक्रोन की विजय से आज एशियाई बाजारों में तेजी रही। उन्होंने चुनाव के दूसरे एवं अंतिम चरण में दक्षिण पंथी राष्ट्रवादी नेता मारिन ल पेन को हराया। इससे निवेशकों में उत्साह देखा गया।
            
बीएसई के 20 में से 15 समूह हरे निशान में रहे। रियलिटी में साढ़े चार प्रतिशत से अधिक की तेजी रही। दूरसंचार समूह का सूचकांक भी करीब दो प्रतिशत चढ़ गया। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में से 20 के शेयर चढ़े। ल्युपिन में सर्वाधिक 2.32 प्रतिशत रही। एफएमसीजी समूह पर दबाव से सबसे ज्यादा करीब डेढ़ फीसदी की गिरावट आईटीसी में देखी गई ।
          
निफ्टी का ग्राफ भी सेंसेक्स जैसा ही रहा। यह 26.15 अंक की तेजी में 9,311.45 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान 9,338.70 अंक के दिवस के उच्चतम और 9,297.95 अंक के दिवस के निचले स्तर से होता हुआ कारोबार की समाप्ति पर 28.75 अंक की चढ़कर 9,314.05 अंक पर बंद हुआ। इसकी 51 में से 33 कंपनियां हरे निशान में रहीं।
 
मझौली और छोटी कंपनियों में बड़ी कंपनियों की तुलना में निवेशकों का विश्वास ज्यादा रहा। बीएसई का मिडकैप 0.50 प्रतिशत और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत की छलांग लगाकर क्रमश: 14,792.60 अंक और 15,462.58 अंक पर बंद हुआ। बीएसई में कुल 2,960 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ। इनमें 1,619 हरे निशान में और 1,151 लाल निशान में जबकि 190 के शेयर अपरिवर्तित बंद हुए। (वार्ता)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

घर बनाना सस्ता हुआ, एसबीआई ने घटाई ब्याज दर