Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Share Bazaar में आई गिरावट, Sensex 417 अंक टूटा, Nifty भी 24 हजार के नीचे

Advertiesment
Indian stock market fell today
Share Market Update News : भारत के शेयर बाजार ने आज सुबह की शुरुआत तो सपाट हुई, लेकिन जल्द ही बाजार हरे रंग से रंग गया। अचानक तेज बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 76,886.91 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी सूचकांक 97 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,995.70 पर बंद हुआ। एक्सिस बैंक में 3 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 2 फीसदी की गिरावट आई। वित्तीय और ऑटो शेयरों में भारी नुकसान ने भी इक्विटी बेंचमार्क को नीचे खींच लिया।
 
भारत के शेयर बाजार ने आज सुबह की शुरुआत तो सपाट हुई, लेकिन जल्द ही बाजार हरे रंग से रंग गया। अचानक तेज बिकवाली शुरू हो गई। कारोबार के अंत में बीएसई सेंसेक्स 416.72 अंक या 0.54 प्रतिशत गिरकर 76,886.91 पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी सूचकांक 97 अंक या 0.40 प्रतिशत गिरकर 23,995.70 पर बंद हुआ।

ये शेयर रहे टॉप लूजर्स 

एक्सिस बैंक में 3 प्रतिशत और एचसीएल टेक में 2 फीसदी की गिरावट आई। वित्तीय और ऑटो शेयरों में भारी नुकसान ने भी इक्विटी बेंचमार्क को नीचे खींच लिया। बीएसई मिडकैप सेलेक्ट इंडेक्स में 0.27 प्रतिशत की गिरावट आई। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 225 सूचकांक, शंघाई का एसएसई कंपोजिट सूचकांक और हांगकांग का हैंग सेंग सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। यूरोप के बाजारों में सकारात्मक रुझान देखने को मिला।
 

डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा

रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 41 पैसे गिरकर 94.56 पर बंद हुआ। शेयर बाजार की गिरावट की वजह ईरान से आई वो खबर है, जिसने कच्चे तेल की कीमतों में उबाल ला दिया। क्रूड ऑयल फिर से 111.70 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया। तेल की कीमत में ये तेजी अमेरिका की जिद्द का नतीजा है। कच्चे तेल की कीमतों के अलावा विदेशी निवेशकों की बिकवाली ने बाजार पर दबाव बढ़ा दिया।
कमजोर वैश्विक बाजार के अलावा RBI की ओर से जारी असेट क्लासिफिकेशन और प्रोविजनिंग के नियमों में बदलाव ने बैंकिंग शेयरों में आज गिरावट ला दी है। इससे पहले यानी सोमवार को सेंसेक्स 639.42 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 77,303.63 पर बंद हुआ। निफ्टी 194.75 अंक या 0.81 प्रतिशत चढ़कर 24,092.70 पर बंद हुआ।
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Airlines crisis : क्या बंद होने की कगार पर एयरलाइंस, सरकार से मदद की लगाई गुहार