Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 6.18 लाख करोड़ रुपए घटी

हमें फॉलो करें शेयर बाजार में गिरावट से निवेशकों की पूंजी 6.18 लाख करोड़ रुपए घटी
, शुक्रवार, 16 सितम्बर 2022 (20:07 IST)
नई दिल्ली। शेयर बाजारों में शुक्रवार को आई जोरदार गिरावट से निवेशकों की संपत्ति 6.18 लाख करोड़ रुपए घट गई। सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 1093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत और लुढ़ककर 58840.79 अंक पर बंद हुआ।

वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख और घरेलू धारणा कमजोर होने से शेयर बाजारों में गिरावट बनी हुई है। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट का सिलसिला कायम रहा और यह 1093.22 अंक या 1.82 प्रतिशत और लुढ़ककर 58840.79 अंक पर बंद हुआ।

इसी के साथ बीएसई में सूचीबद्ध कंपनियों का बाजार पूंजीकरण 6,18,536.3 करोड़ रुपए घटकर 2,79,68,822.06 करोड़ रुपए रह गया। सेंसेक्स में पिछले तीन दिन से जारी गिरावट के कारण 1,730.29 अंक या 2.85 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस दौरान निवेशकों को 7,02,371.88 करोड़ रुपए की हानि हुई है।(भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

2023 में SCO समिट की मेजबानी करेगा भारत