Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

निफ्टी नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स में भी उछाल

Advertiesment
हमें फॉलो करें निफ्टी नई ऊंचाई पर, सेंसेक्स में भी उछाल
मुंबई , मंगलवार, 19 सितम्बर 2017 (11:28 IST)
मुंबई। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक मंगलवार को शुरुआती कारोबार में 26 अंक चढ़कर 10,178.95 अंक की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। वहीं सेंसेक्स भी 100 अंक चढ़कर खुला है। इसके पीछे अहम कारण एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुख और घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की ओर से सतत निवेश करना रही।
 
निफ्टी 25.85 अंक यानी 0.25% चढ़कर 10,178.95 की नई ऊंचाई पर पहुंच गया। इसने बुधवार को दिन में कारोबार के समय 10,171.70 अंक के उच्च स्तर को पीछे छोड़ दिया।
 
इसी प्रकार 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स लगातार नौंवे दिन चढ़ा। यह 100.35 अंक यानी 0.30% चढ़कर 32,524.11 अंक पर पहुंच गया। पिछले आठ सत्र के कारोबार में इसमें 761.79 अंक की बढ़त देखी गई है।
 
ब्रोकरों के अनुसार, घरेलू सांस्थानिक निवेशकों की लगातार लिवाली और एशियाई बाजारों में सकारात्मक माहौल के चलते शेयर बाजारों में यह तेजी देखी गई है। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुषमा से मिलीं इवांका ट्रंप, बताया करिश्माई विदेश मंत्री