Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बाजार में बहार, सेंसेक्स और निफ्टी ने बनाया नया रिकॉर्ड

Advertiesment
Sensex
मुंबई। एशियाई बाजारों में सकारात्मक संकेतों के बीच शुरुआती कारोबार में बुधवार को सेंसेक्स और निफ्टी दोनों नई उंचाइयों पर पहुंच गए। सतत विदेशी कोष के प्रवाह और मानसून अच्छा रहने के अनुमानों से भी शेयर बाजार को मजबूती मिली है।
 
तीस कंपनियों के शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 98.52 अंक यानी 0.32 प्रतिशत चढ़कर 30,346.69 अंक की नई उंचाई पर पहुंच गया। कल के कारोबार में दिन के समय यह 30,271.60 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंचा था जो आज टूट गया।
 
पिछले तीन सत्र के कारोबार में सेंसेक्स में 389.37 अंक की बढ़त देखी गई और कल यह 30,248.17 अंक के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स में यह बढ़त धातु, स्वास्थ्य देखभाल, वाहन और बैंकों के शेयरों में तेजी के चलते देखी गई।
 
इसी प्रकार 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 43.35 अंक यानी 0.46 प्रतिशत चढ़कर अब तक के सबसे उच्च 9,450.65 अंक पर खुला है। इससे पहले दिन के कारोबार में यह 9,414.75 अंक के उच्च स्तर को छू चुका है।
 
ब्रोकरों के अनुसार विदेशी कोषों की लगातार जारी खरीद और इस वर्ष मानसून सामान्य रहने के अनुमानों की वजह से शेयर बाजार इन नई उंचाइयों को छू रहे हैं। (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

विदिशा में मासूम की मौत पर बवाल, अस्पताल में तोड़फोड़