Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

एक्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में बहार

हमें फॉलो करें एक्जिट पोल के नतीजों से शेयर बाजार में बहार
, शुक्रवार, 15 दिसंबर 2017 (09:43 IST)
गुजरात विधानसभा चुनाव के बाद गुजरात और उत्तराखंड चुनाव पर आए एक्जिट पोल के नतीजों में दोनों राज्यों में भाजपा की सरकार बनती दिखाई दे रही है। इसका असर शुक्रवार सुबह शेयर बाजार में भी दिखाई दिया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों पर ही इसका सकारात्मक असर दिखाई दिया।
 
ब्रोकरों के अनुसार सर्वेक्षण एजेंसियों के गुरुवार को जारी एक्जिट पोल में केंद्र में पहले से मौजूद भाजपा की गुजरात और हिमाचल प्रदेश में सरकार बनने से शेयर बाजार में सकारात्मक धारणा देखी गई।
 
इसके चलते बंबई शेयर बाजार का 30 कंपनियों के शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 358.11 अंक यानी 1.07% उछलकर 33,605.11 अंक पर खुला है। पिछले सत्र के कारोबार में इसमें 193.66 अंक की बढ़त देखी गई थी।
 
इसी प्रकार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का 50 कंपनियों के शेयरों पर आधारित निफ्टी भी 110.20 अंक यानी 1.07% की मजबूती के साथ 10,362.30 अंक पर खुला है।
 
रुपए में भी उछाल : एक्जिट पोल में भाजपा की जीत दिखने का असर मुद्रा बाजार पर भी पड़ा है। शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया आज 23 पैसे मजबूत होकर 64.11 पर खुला। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

संसद के शीतकालीन सत्र का पहला दिन...