Publish Date: Fri, 15 Jul 2022 (11:21 IST)
Updated Date: Fri, 15 Jul 2022 (11:24 IST)
मुंबई। वैश्विक बाजारों में मिलेजुले रुख के चलते शुक्रवार को सेंसेक्स और निफ्टी मजबूती के साथ खुले। शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स 340 अंक चढ़ गया। इससे पहले 4 दिन तक शेयर बाजार में गिरावट दर्ज की गई थी।
इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 339.81 अंक बढ़कर 53,755.96 पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 72.35 अंक चढ़कर 16,011 पर था।
सेंसेक्स में हिंदुस्तान यूनिलीवर,भारती एयरटेल, नेस्ले, लार्सन एंड टुब्रो, एशियन पेंट्स, टाइटन, मारुति, कोटक महिंद्रा बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त दर्ज करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे। दूसरी ओर, विप्रो, टाटा स्टील, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयरों में गिरावट हुई।
अन्य एशियाई बाजारों में टोक्यो और सियोल के बाजार हरे निशान में कारोबार कर रहे थे जबकि शंघाई और हांगकांग नुकसान के साथ कारोबार कर रहे थे।