Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Share Bazaar : गिरावट पर लगा विराम, Sensex 603 अंक उछला, Nifty में भी आई तेजी

हमें फॉलो करें Bombay Stock Exchange

वेबदुनिया न्यूज डेस्क

मुंबई , सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (17:02 IST)
Share Market Update : स्थानीय शेयर बाजार में पिछले 5 कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर सोमवार को विराम लगा और बीएसई सेंसेक्स 603 अंक चढ़ गया। वहीं निफ्टी भी 158.35 अंक की बढ़त के साथ 24,339.15 अंक पर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर मजबूत रुख और घरेलू संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार लिवाली के बीच आईसीआईसीआई बैंक में खरीदारी से बाजार में तेजी आई।
 
बीएसई सेंसेक्स 602.75 अंक यानी 0.76 प्रतिशत चढ़कर 80,005.04 अंक पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,137.52 अंक तक चढ़ गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 158.35 अंक यानी 0.65 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,339.15 अंक पर बंद हुआ।
कारोबारियों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल के दाम में नरमी से भी बाजार धारणा को बल मिला। सेंसेक्स के तीस शेयरों में आईसीआईसीआई बैंक तीन प्रतिशत चढ़ा। निजी क्षेत्र के बैंक का एकल आधार पर शुद्ध लाभ सितंबर, 2024 को समाप्त तिमाही में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 11,746 करोड़ रुपए रहने की सूचना से उसका शेयर चढ़ा।
 
इसके अलावा जेएसडब्ल्यू स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा स्टील, सन फार्मा, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा मोटर्स और भारतीय स्टेट बैंक प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, नुकसान में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, टेक महिंद्रा, एचडीएफसी बैंक और मारुति शामिल हैं।
एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की, चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर के कारोबार में सकारात्मक रुख रहा। अमेरिकी बाजारों में शुक्रवार को मिलाजुला रुख था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 3,036.75 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर बेचे।
वहीं घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 4,159.29 करोड़ रुपए मूल्य के शेयर खरीदे। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 5.84 प्रतिशत नरम होकर 71.54 डॉलर प्रति बैरल रहा। बीएसई सेंसेक्स शुक्रवार को 662.87 अंक टूटा था जबकि निफ्टी में 218.60 अंक की गिरावट आई थी।(भाषा)
Edited By : Chetan Gour

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Maharashtra Election: महाराष्ट्र चुनाव के लिए BJP की तीसरी लिस्ट जारी, 25 उम्मीदवारों को दिया टिकट