Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सेंसेक्स ने शुरुआती लाभ गंवाया, निफ्टी भी गिरा

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.04 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 38668.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।

Advertiesment
Stock market
मुंबई। अगस्त माह के वायदा एवं विकल्प खंड के निपटान की वजह से शेयर बाजारों ने गुरुवार को शुरुआती बढ़त गंवा दी। इसके अलावा रुपया भी 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर आ गया, जिससे बाजार की धारणा प्रभावित हुई।


बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में धातु, बिजली और आईटी शेयरों में चुनिंदा लिवाली से 96 अंक चढ़ गया। हालांकि बाद में सेंसेक्स नीचे आया। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 54.04 अंक या 0.14 प्रतिशत के नुकसान से 38668.85 अंक पर कारोबार कर रहा था।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी उतार-चढ़ाव के बीच शुरुआती कारोबार में 24.45 अंक या 0.21 प्रतिशत के नुकसान से 11667.45 अंक पर आ गया। एक समय यह 11,698.80 अंक के स्तर तक चला गया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

रुपए में 23 पैसे की गिरावट, 70.82 प्रति डॉलर के रिकॉर्ड निचले स्तर पर