Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

Mika Di Vohti: मीका सिंह के स्वयंवर के पहले कपिल शर्मा ने बोल दी ऐसी बात कि भावुक हो गए सिंगर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Mika Sigh
, मंगलवार, 14 जून 2022 (15:10 IST)
एक से बढ़ कर एक सुपरहिट गीत गाने वाले मीका सिंह को लेकर 19 जून से स्टार भारत पर एक शो 'स्वयंवर : मीका दी वोटी' शुरू होने जा रहा है। जैसा नाम से ही स्पष्ट है, इस शो के जरिये मीका अपनी लाइफ पार्टनर चुनने जा रहे हैं। इस वजह से यह शो प्रीमियर होने के पहले ही चर्चित हो गया है। लोगों को तो इंतजार है कि कब यह शो शुरू हो और कब वो देखें कि मीका सिंह किसे और किस तरह से अपनी जीवन साथी का चुनाव करते हैं। 
 
न केवल आम आदमी बल्कि सेलिब्रिटी, मीका के फैंस, दोस्त और परिवार वाले भी इस शो को लेकर भारी उत्साह में हैं। मीका को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिल रही हैं और इस शो से जुड़ी हर बात चर्चित हो रही है। 
 
एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कॉमेडी किंग कपिल शर्मा मीका के बारे में कुछ कह रहे हैं जिसे सुन मीका भावुक हो जाते हैं। 
 
कपिल का कहना है कि मीका जिस लड़की से भी शादी करेंगे वो लड़की बहुत भाग्यशाली होगी क्योंकि मीका उस इंसान का भी ध्यान रखते हैं जिन्हें वो जानते भी नहीं है, जो बिलकुल अंजान है। ये इंसान उनको इतना प्यार दे सकता है तो अपनी लाइफ पार्टनर का कितना प्यार देगा। मेरी दिल से दुआएं हैं मीका आपके लिए। 
 
19 जून से शुरू होने वाले शो का प्रसारण स्टार भारत टीवी चैनल पर रात 8 बजे होगा। इसमें 12 लड़कियां भाग ले रही हैं जिसमें से एक को मीका सिंह अपनी दुल्हनियां बनाएंगे। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

सुशांत सिंह राजपूत की दूसरी पुण्यतिथि पर रिया चक्रवर्ती ने शेयर किए कभी नहीं देखे गए फोटो