Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

लाजवाब कूल-कूल आम्रखंड

Advertiesment
Aamrkhand
सामग्री :
 

श्रीखंड का फ्रेश चक्का आधा किलो, आधा किलो शक्कर, एक आम, दो सौ ग्राम रबड़ी, इलायची, बादाम व पिस्ता कतरन, केसर इच्छानुसार।
 
विधि :
सबसे पहले एक बर्तन में चक्का लेकर उसमें शक्कर मिलाएं। अब आम को छीलकर उसका ज्यूस बनाएं (आम को ऐसे ही फेंटें, इसमें पानी और दूध ना डालें। अगर ज्यादा ही आवश्यकता हो तो बिलकुल थोड़ा दूध मिला लें।)। 
 
अब चक्का व आम का ज्यूस मिक्स कर महीन कपड़े से छानें। अब उसमें रबड़ी मिलाकर हिलाएं। इलायची, बादाम-पिस्ता की कतरन और केसर डालें और मिश्रण में अच्छे से मिलाकर, फेंटकर फ्रिज में ठंडा करें। लाजवाब मेवा मिश्रित आम्रखंड पेश करें।


 

 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi





Akshaya Tritiya
Akshaya Tritiya