Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

मौनी अमावस्या: आज वासंती खीर से लगाएं पितृदेव को भोग

Advertiesment
हमें फॉलो करें vasanti kheer
सामग्री : 
 
1 लीटर गाढ़ा ताजा दूध, 2 बड़े चम्मच शकर, 1 चम्मच छोटा जायफल (घिसा हुआ), 1 कटोरी सूखे मेवे मिले-जुले, केसर के 4 -5 लच्छे, आधा चम्मच इलायची पाउडर। 
 
विधि
 
मौनी अमावस्या पर वासंती खीर बनाने के लिए सबसे पहले दूध को भारी पेंदे के बर्तन में लेकर, छानकर धीमी आंच पर दानेदार होने तक पकाएं। अब इसमें शकर व ड्रायफ्रूट्‍स (सूखे मेवे कटे) डालकर गाढ़ी होने तक अच्छे से पकाएं। अब जायफल व इलायची पाउडर डालें और 1-2 मिनट और पकाएं। 
 
तत्श्चात केसर को दूध में घोटें और खीर में मिलाकर कुछ देर उबालें। अब तैयार वासंती खीर से पितृ को भोग लगाएं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

वसंत ऋतु पर कविता : बसंती रंग का जादू