Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

समर स्पेशल रेसिपी : लाजवाब मैंगो मॉकटेल

Advertiesment
हमें फॉलो करें समर स्पेशल रेसिपी : लाजवाब मैंगो मॉकटेल
सामग्री :
 
250 ग्राम बादाम आम, 1 कप ताजी मलाई,  125 ग्राम हरे/काले अंगूर, 2 बड़े चम्मच रूहअफ्जा शर्बत, 2-3 कप दूध, पाव कटोरी मिक्स मेवे की कतरन, शक्कर स्वादानुसार, कुटी बर्फ या आइस क्यूब।
 
 
विधि :
सर्वप्रथम आम को छिल कर उसके पल्प को अंगूर, शक्कर और दूध के साथ मिक्सर में अच्छे से पीस लें। अब खाली कांच के ग्लास लेकर कुटी बर्फ डालें। तत्पश्चात आम का मिश्रण डालें, फिर एक चम्मच मलाई डालें। ऊपर से थोड़ा-सा रूहअफ्जा शर्बत मिलाएं, चम्मच से हिलाएं और मेवे की कतरन बुरका कर घर आए मेहमानों को राजशाही मैंगो मॉकटेल पेश करें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

पंचतंत्र की प्रेरक कहानी : तीन मछलियां