Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर यह कीवी ओपनर शायद ही खेल पाए भारत के खिलाफ

हमें फॉलो करें पॉवरप्ले में तेजी से रन बनाने के लिए मशहूर यह कीवी ओपनर शायद ही खेल पाए भारत के खिलाफ
, गुरुवार, 28 अक्टूबर 2021 (12:06 IST)
शारजाह:अनुभवी सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल का भारत के खिलाफ रविवार को होने वाले सुपर 12 मैच में खेलना संदिग्ध समझा जा रहा है क्योंकि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के दौरान उनके पैर का अंगूठा चोटिल हो गया था।

गुप्टिल के पैर के अंगूठे में हारिस रऊफ की गेंद लगी थी। पाकिस्तान ने मंगलवार की रात न्यूजीलैंड को पांच विकेट से हराया था।न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने कहा कि मैच के बाद गुप्टिल सहज महसूस नहीं कर रहे थे जिन्होंने 20 गेंद में 17 रन बनाये थे।

स्टीड ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, ‘‘मैच के बाद गुप्टिल थोड़े असहज दिख रहे थे और अगले 24 से 48 घंटे निर्णायक होंगे। ’’उन्होंने कहा, ‘‘हम देखेंगे कि रात में उन्हें कितना आराम मिला। मैच समाप्त होने के बाद वह थोड़े परेशान दिख रहे थे और उनकी स्थिति कैसी रहती है, इसके लिये 24 से 48 घंटे लग सकते हैं। ’’
webdunia

अगर भारत के खिलाफ मैच में गुप्टिल नहीं खेलते हैं तो यह न्यूजीलैंड की टीम के लिये करारा झटका होगा क्योंकि उनके तेज गेंदबाजी के अगुआ लॉकी फर्ग्यूसन पिंडली की मांसपेशियों की चोट के कारण पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले बाहर हो गये थे। न्यूजीलैंड ने फर्ग्यूसन की जगह एडम मिल्ने को शामिल किया था।

पाकिस्तान की टीम सुपर 12 के ग्रुप दो के शुरूआती दो मैच जीतने के बाद अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है और स्टीड का मानना है कि अगर न्यूजीलैंड को सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करना है तो भारत के खिलाफ रविवार को होने वाला मैच टीम के लिये काफी अहम होगा।
webdunia

कोच ने कहा, ‘‘आप देखोगे कि पाकिस्तान अब हमारे ग्रुप में शीर्ष वरीय के रूप में प्रबल दावेदार है और बाकी हम सब अगले स्थान के लिये लड़ रहे हैं जिससे भारत के खिलाफ मैच काफी अहम हो जायेगा। अगर हम भारत को हरा देते हैं तो हम निश्चित रूप से खुद को पटरी पर लेकर आ जाएंगे। ’’ (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारतीय फैंस के लिए खुशखबरी, 15 मिनट तक नेट्स में गेंदबाजी की हार्दिक पांड्या ने