Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

क्या Viv Richards होंगे पाकिस्तान के मेंटर? T20 WC से पहले PCB कर रहा पूरी कोशिशें

T20 World Cup में विव रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम का मेंटर बनाना चाहता है पाकिस्तान बोर्ड

हमें फॉलो करें क्या Viv Richards होंगे पाकिस्तान के मेंटर? T20 WC से पहले PCB कर रहा पूरी कोशिशें

WD Sports Desk

, बुधवार, 22 मई 2024 (12:48 IST)
PCB Viv Richards Mentor T20 World Cup : पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) अमेरिका और वेस्टइंडीज में होने वाले आगामी टी20 विश्व कप के दौरान दिग्गज विवियन रिचर्ड्स को राष्ट्रीय टीम के साथ मेंटर (मार्गदर्शक) के रूप में जोड़ने का उत्सुक है।
रिचर्ड्स ने 2016 से पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए मेंटर के रूप में काम किया है और पीसीबी सूत्रों के अनुसार वर्तमान अध्यक्ष मोहसिन नकवी राष्ट्रीय टीम के साथ एक बड़े नाम को जोड़ने के इच्छुक हैं। साथ ही सुपर आठ चरण के अधिकांश मैच कैरेबियाई देशों में होने हैं और ऐसे में रिचर्ड्स का परिस्थितियों का अनुभव काम आ सकता है।

सूत्र ने कहा, ‘‘सर विव रिचर्ड्स के पास विश्व कप के लिए पहले से ही कुछ मीडिया प्रतिबद्धताएं हैं लेकिन चीजों पर काम किया जा रहा है क्योंकि पाकिस्तानी खिलाड़ी उनका बहुत सम्मान करते हैं।’’
सूत्र ने कहा कि अगर यह करार हो जाता है तो रिचर्ड्स विश्व कप में टीम के मेंटर होंगे। यह भूमिका ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मैथ्यू हेडन (Matthew Hayden) ने 2021 और 2022 में पिछले दो टी20 विश्व कप में निभाई थी जहा पाकिस्तान सेमीफाइनल और फाइनल में पहुंचा था।
 
पीसीबी के एक सूत्र ने यह भी बताया कि नकवी ने एक विदेशी मुख्य क्यूरेटर की नियुक्ति के आदेश भी दिए हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्यूरेटर टोनी हेमिंग्स को इस पद के लिए एक मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।  (भाषा) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

IPL Final की टिकट मिलने के बाद कप्तान श्रेयस ने बताया कैसे बनाया उन्होंने SRH पर दबदबा