Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

T20 WC : क्या शाहीन शाह अफरीफी ने ठुकराया था उप कप्तानी का ऑफर? जानिए पूरा सच

Shaheen Afridi को कभी भी उप कप्तानी की पेशकश नहीं की गई : PCB

हमें फॉलो करें T20 WC : क्या शाहीन शाह अफरीफी ने ठुकराया था उप कप्तानी का ऑफर? जानिए पूरा सच

WD Sports Desk

, रविवार, 26 मई 2024 (13:11 IST)
T20 World Cup, Pakistan Cricket Team :  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCBबी) ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रीय चयनकर्ताओं ने अगले महीने अमेरिका और कैरेबिया में होने वाले टी20 विश्व कप (T20 World Cup) से पहले कभी भी शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) को उप कप्तानी की भूमिका की पेशकश नहीं की थी।
 
काफी खबरों में दावा किया गया कि अफरीदी को बाबर आजम (Babar Azam) की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम में उप कप्तान बनने के लिए पेशकश की गई लेकिन इस बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने इस प्रस्ताव को ठुकरा दिया।
 
राष्ट्रीय चयनकर्ताओं में से एक के करीबी सूत्र ने पीटीआई से कहा, ‘‘चयनकर्ता इस खबर से हैरान थे क्योंकि जब शुक्रवार को उन्होंने दो घंटे तक ऑनलाइन बैठक की तो सात में से छह चयनकर्ता बाबर आजम के लिए उप कप्तान रखने के पक्ष में नहीं थे। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘पीसीबी चेयरमैन के निर्देशों के अनुसार बैठक के मिनट रिकॉर्ड किए गए हैं। इसलिए आज की शाहीन के उप कप्तान बनने की पेशकश ठुकराने की खबर चयनकर्ताओं के लिए हैरानी भरी थी। ’’
 
हालांकि यह खुलासा किया गया कि मार्च में एक चयनकर्ता ने अफरीदी से पूछा था कि क्या वह भविष्य में उप कप्तान बनना चाहेंगे लेकिन इस तेज गेंदबाज ने इस पेशकश को एकदम ठुकरा दिया था। (भाषा)

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

क्या होगा अगर SRH vs KKR मैच धुला तो? किसे मिलेगी आईपीएल ट्रॉफी? जानें पूरा सिनेरियो