Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

युवराज सिंह की भाभी 'बिग बॉस 10' में

हमें फॉलो करें युवराज सिंह की भाभी 'बिग बॉस 10' में
बिग बॉस का दसवां सीज़न शुरू हो गया है। इस बार सेलिब्रिटीज़ के साथ आम लोगों को भी इस लोकप्रिय रियलिटी शो में प्रवेश दिया गया है। आम लोगों की सूची में एक नाम आकांक्षा शर्मा का भी है। हालांकि आकांक्षा का कनेक्शन एक सेलिब्रिटी से है। वे क्रिकेटर युवराज सिंह की भाभी हैं। आकांक्षा की शादी युवराज के भाई ज़ोरावर सिंह से हुई है, लेकिन अब आकांक्षा तलाक चाहती हैं। 
ज़ोरावर और आकांक्षा की शादी 2014 में हुई थी। शादी के लगभग चार महीने बाद ही आकांक्षा ने ज़ोरावर को छोड़ दिया। आकांक्षा ने 'बिग बॉस 10' में सलमान खान के साथ बातचीत में बताया कि उन्हें युवराज या अपने पति से कोई समस्या नहीं है, लेकिन वे अपनी सास से तालमेल नहीं बैठा पाई। उनके साथ रहना मुश्किल हो गया और वे अपने घर लौट आईं। ज़ोरावर से अभी उनका तलाक नहीं हुआ है। 
 
सलमान ने जब आकांक्षा से पूछा कि इस रियलिटी शो में आने का उनका उद्देश्य क्या है? आकांक्षा ने जवाब दिया है कि शादी के बुरे दौर से गुजरने के बाद वे नए सिरे से जिंदगी शुरू करना चाहती हैं, इसलिए वे शो में आई हैं। शो के दौरान आकांक्षा के जरिये भी कई नई बातें पता चल सकती हैं। 
 
बिग बॉस में आम प्रतियोगी: ओम स्वामी, मनवीर गुर्जर, नितिभा कौल, लोकेश कुमारी शर्मा, आकांक्षा शर्मा, प्रियंका जग्गा, मनोज पंजाबी, नवीन प्रकाश। 
 
बिग बॉस में सेलिब्रिटी प्रतियोगी : लोपमुद्रा राउत, वीजे बानी, राहुल देव, करण मेहरा, गौरव चोपड़ा, रोहन मेहरा, मोनालिसा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

हेमा मालिनी को जन्मदिन की शुभकामना देने पहुंचे अमिताभ-जया, धर्मेन्द्र गायब