Publish Date: Sat, 02 Oct 2021 (19:57 IST)
Updated Date: Sat, 02 Oct 2021 (20:12 IST)
बिग बॉस (Bigg Boss) के 15वें सीजन का फैंस को जिस बेसब्री से इंतजार था, वह पल अब समाप्त होने वाला है। सलमान खान देश के सबसे बड़े रियलिटी शो Bigg Boss 15 के साथ टीवी पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। 'बिग बॉस 15' का आज यानी 2 अक्टूबर को प्रीमियर हो रहा है।
बिग बॉस के शानदार घर में एंट्री करने से पहले सभी कंटेस्टेंट्स को 2 हफ्ते जंगल जैसे सेटअप में बिताने होंगे। इस बार 'बिग बॉस 15' से बॉलीवुड की सदाबहार अभिनेत्री रेखा भी जुड़ी हैं। रेखा भी शो में अपना एक रोल प्ले करेंगी और वे कंटेस्टेंट्स से कुछ कार्य भी करवाएंगी।
जंगल में कंटेस्टेंट्स को क्या सुविधा मिलेगी, यह रेखा तय करेंगी। तो आइए ग्रैंड प्रीमियर से पहले, हम आपको बताते हैं कि बिग बॉस 15 का प्रीमियर एपिसोड कब और कहां देख सकते हैं।
'बिग बॉस 15' 2 अक्टूबर को रात 9:30 बजे कलर्स चैनल पर टेलीकास्ट किया जाएगा। शो का प्रीमियर वूट ऐप पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। इसके अलावा 'बिग बॉस 15' को Jio TV पर भी प्रसारित किया जाएगा।