Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

दु:खद घटना के कारण मनु पंजाबी बिग बॉस शो से बाहर

Advertiesment
हमें फॉलो करें Manu Panjabi
बिग बॉस सीजन 10 में बतौर आम आदमी हिस्सा लेकर दर्शकों का खूब मनोरंजन करने वाले मनु पंजाबी को शो बीच में छोड़ कर जाना पड़ा रहा है। खबर दु:खद है। मनु की मां का देहांत हो गया है और शो के मेकर्स ने मनु को घर से जाने की अनुमति दे दी है ताकि वे कठिन समय में अपने परिवार के बीच रह सके। फिलहाल यह बात तय नहीं है कि मनु कुछ दिनों बाद शो में वापस आएंगे या नहीं। 


 
मनु पंजाबी रियल एस्टेट बिजनेस में हैं और शो में उनकी भोजपुरी फिल्मों की अभिनेत्री मोनालिसा से नजदीकियां बढ़ती जा रही है। गौरतलब है कि मनु की मंगेतर प्रिया सैनी को भी शो में बुलाए जाने की योजना थी। 
 
बिग बॉस के पिछले सीजन में कीथ सिकेरा के भाई की मौत हो गई थी। उन्हें भी शो से ब्रेक दिया गया था और कुछ दिनों बाद उन्होंने शो में वापसी की थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कहानी 2 का बॉक्स ऑफिस पहला दिन