khatu shyam baba

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

तीरंदाजी : दीपिका कुमारी महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में 9वें स्थान पर

Advertiesment
Tokyo olympic
मुख्य बिंदु
  • दीपिका कुमारी तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में 9वें स्थान पर
  • दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया
  • टोक्यो ओलंपिक में भारत की पदक उम्मीद है दीपिका 
  • अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को
टोक्यो। भारत की पदक उम्मीद दीपिका कुमारी टोक्यो ओलंपिक तीरंदाजी स्पर्धा के महिला व्यक्तिगत रिकर्व रैंकिंग दौर में नौवें स्थान पर रही।
 
युमेनोशिमा पार्क पर हुए मुकाबले में दुनिया की नंबर एक तीरंदाज दीपिका ने 663 स्कोर किया जिसमें पहले हाफ में 334 और दूसरे हाफ में 329 स्कोर रहा। उन्होंने 30 बार परफेक्ट 10 स्कोर किया।
 
webdunia
पहले तीन स्थानों पर कोरियाई तीरंदाजों का दबदबा रहा। कोरिया की अन सान 680 के स्कोर के साथ शीर्ष पर रही जो ओलंपिक रिकॉर्ड भी है। जांग मिनही 677 अंक के साथ दूसरे और कांग चेयंग 675 अंक लेकर तीसरे स्थान पर रही। अंतिम 32 एलिमिनेशन दौर के मुकाबले 27 जुलाई को खेले जाएंगे। (भाषा) 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोविड के बीच आज से ओलंपिक होगा शुरू, जापान ने क्या किए हैं उपाय?