Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

पैरालंपिक का भव्य समापन, अवनि लेखरा ने किया समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व

हमें फॉलो करें पैरालंपिक का भव्य समापन, अवनि लेखरा ने किया समापन समारोह में भारतीय दल का नेतृत्व
, रविवार, 5 सितम्बर 2021 (19:12 IST)
टोक्यो। रविवार को टोक्यो पैरालंपिक (Paralympics Tokyo 2020) का भव्य समापन समारोह (Closing Ceremony) हुआ। इस दौरान गोल्ड और ब्रॉन्ज मेडलिस्ट 19 वर्षीय निशानेबाज अवनि लेखरा (Avani Lekhara) ने तिरंगा लहराकर भारतीय दल का नेतृत्व किया।

टोक्यो 2020 पैरालंपिक खेलों का आयोजन 24 अगस्त से 5 सितंबर के बीच हुआ था और इसमें 22 खेलों में 539 पदक स्पर्धाएं शामिल थीं। पैरालंपिक खेलों में 9 खेल विधाओं में भारत के कुल 54 पैरा-एथलीटों को शामिल किया गया था, वहीं खेलों के समापन समारोह में भारतीय दल के 11 सदस्य मौजूद थे।

खेलों के महाकुंभ में भारत ने कुल 19 पदक हासिल किए। इसमें 5 स्वर्ण, 8 रजत और 6 कांस्य पदक शामिल हैं। वहीं इस बार भारत ने खेलों में 9 खेल इवेंट्स में 54 पैरा-एथलीटों दल भेजा था जो कि अब तक का सबसे बड़ा दल था। इसके साथ ही टोक्यो में बैडमिंटन और ताइक्वांडो दोनों का प्रतिनिधित्व भारत ने पहली बार किया।


Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

India vs England, 4th Test : लंच तक भारत ने 6 विकेट खोकर बनाए 329 रन