Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

नहीं टूटेगी परंपरा, अंतरिम ही होगा 01 फरवरी का बजट

हमें फॉलो करें नहीं टूटेगी परंपरा, अंतरिम ही होगा 01 फरवरी का बजट
नई दिल्ली , बुधवार, 30 जनवरी 2019 (16:33 IST)
नई दिल्ली। सरकार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि 01 फरवरी को संसद में पेश किया जाने वाला बजट अंतरिम ही कहा जाएगा। मीडिया में ऐसी रिपोर्ट आई थी कि मोदी सरकार परंपराओं को तोड़ते हुए चुनाव से पहले आम बजट पेश करेगी।
 
वित्त मंत्रालय ने इस पर स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि यह बजट अंतरिम बजट 2019-20 ही कहा जाएगा और इसलिए किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं है।
 
उल्लेखनीय है कि आम बजट में पूरे वित्त वर्ष का लेखा-जोखा पेश किया जाता है और सरकार कई नीतिगत घोषणाएं भी करती है। वहीं अंतरिम बजट में कुछ माह के सरकारी खर्चों और राजस्व के लिए लेखानुदान मांगें पेश की जाती हैं।

आम तौर पर लोकसभा चुनाव से पहले अंतरिम बजट ही पेश करने की परंपरा रही है और आने वाली सरकार फिर पूर्ण बजट पेश करती है। (वार्ता) 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

राष्‍ट्रपति मादुरो ने कहा, अमेरिकी प्रतिबंधों से रूस-वेनेजुएला संबंधों को कोई खतरा नहीं