Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Budget Session : CAA से पूरी हुई महात्मा गांधी की इच्छा, संसद में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण की खास बातें

हमें फॉलो करें Budget Session : CAA से पूरी हुई महात्मा गांधी की इच्छा, संसद में राष्‍ट्रपति के अभिभाषण की खास बातें
, शुक्रवार, 31 जनवरी 2020 (12:08 IST)
नई दिल्ली। राष्‍ट्रपति रामनाथ कोबिंद ने शुक्रवार को बजट सत्र के पहले दिन संसद के दोनों सदनों को संबोधित किया। राष्‍ट्रपति के अभिभाषण से जुड़ी हर जानकारी... 

- जनगणना के लिए तकनीक का इस्तेमाल। 
- सरकार 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के लिए प्रतिबद्ध। 
- वन नेशन, वन राशन कार्ड शुरू।
- UPI से 2 लाख करोड़ का लेन-देन हुआ। 
- अल्पसंख्‍यक समाज के 2 लाख लोगों को रोजगार मिला। 
- महिला सुरक्षा पर काम कर रहे हैं। 
- खेलो इंडिया के तहत ट्रेनिंग दे रहे हैं। खेल के क्षेत्र में भी महिलाएं आगे रही हैं।
- उच्च शिक्षा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि। लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने ज्यादा प्रवेश लिया। 
- गरीब और मध्यम वर्ग का इलाज कम खर्च में हुआ है। 
- देशवासियों की सेहत सुधारने के लिए कई योजनाएं शुरू की गई। 
- जरूरी दवाइयों की ‍कीमत नियंत्रित की। 
- 6 करोड़ किसानों के खाते में साढ़े 12 हजार करोड़ रुपए जमा। 
- किसानों की आय दोगुना करने के लिए सरकार काम कर रही है। 
- CAA पर विपक्षी सांसदों ने किया संसद में हंगामा। 
- CAA के जिक्र पर संसद में जोरदार तालियां बजी। 
- महात्मा गांधी ने कहा था कि पाकिस्तान के हिंदू भारत आकर रह सकते हैं। 
- बापू की इच्छा को देखते हुए संसद में नागरिकता कानून लेकर आए।
- अल्पसंख्यकों के लिए सरकार ने अवसर उपलब्ध कराए।  
- आदिवासियों की हालत सुधारने के लिए भी सरकार ने काम किया। 
- मुस्लिम बच्चों के लिए बड़ी मात्रा में स्कॉलरशिप दी गई। 
- देश के 112 आकांक्षी जिलों में गरीबों के लिए काम हो रहा है। 
- नार्थ ईस्ट के लोगों के लिए पिछले 5 सालों में बहुत ज्यादा काम हुआ। 
- बोडो संगठनों के साथ ऐतिहासिक समझौता।  
- 60 लाख लोगों को पेंशन योजना का फायदा मिला। 
- खुले में शौच मुक्त कराकर हमने बापू के सपनों को साकार किया। 
- सरकार ने रिकॉर्ड समय में करतारपुर कॉरिडोर की शुरुआत की।
- सबको शुद्ध पानी मिले इसके लिए सरकार ने बड़ी योजना शुरू की। 
- जम्मू-कश्मीर और लद्दाख का तेज विकास, वहां की संस्कृति और परंपराओं की रक्षा, पारदर्शी व ईमानदार प्रशासन और लोकतंत्र का सशक्तीकरण, मेरी सरकार की प्राथमिकताओं में।
- संविधान के अनुच्छेद 370 और अनुच्छेद 35 ए को हटाया जाना, न सिर्फ ऐतिहासिक है बल्कि इससे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के समान विकास का भी मार्ग प्रशस्त हुआ है।
-  'सरकार द्वारा पिछले 5 वर्षों में जमीनी स्तर पर किए गए सुधारों का ही परिणाम है कि अनेक क्षेत्रों में भारत की अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में अभूतपूर्व सुधार आया है।'
- विरोध के नाम पर किसी भी तरह की हिंसा, समाज और देश को कमजोर करती है।
- सुप्रीम कोर्ट द्वारा रामजन्मभूमि पर फैसले के बाद देशवासियों द्वारा जिस तरह परिपक्वता से व्यवहार किया गया, वह भी प्रशंसनीय है। 
- मुझे प्रसन्नता है कि पिछले 7 महीनों में संसद ने काम करने के नए कीर्तिमान स्थापित किए।
- राष्ट्रपति ने कहा, हमारा संविधान, इस संसद से तथा इस सदन में उपस्थित प्रत्येक सदस्य से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशवासियों की आशाओं-आकांक्षाओं की पूर्ति करने और उनके लिए आवश्यक कानून बनाने की अपेक्षा भी रखता है।
- उन्होंने कहा कि यह दशक भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। इस दशक में, हमारी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होंगे।
- पिछले 5 वर्षों में इस दशक को भारत का दशक और इस सदी को भारत की सदी बनाने की मजबूत नींव रखी जा चुकी है।
-  बजट सत्र का पहला चरण 11 फरवरी तक चलेगा।
- इसका दूसरा चरण 2 मार्च से शुरू होकर 3 अप्रैल को संपन्न होगा।
- एक फरवरी को 2020-21 का केंद्रीय बजट लोकसभा में पेश किया जायेगा। 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

ट्रक में छिपे आतंकियों से जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर