Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट

हमें फॉलो करें 29 जनवरी से शुरू होगा बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश होगा बजट
, मंगलवार, 5 जनवरी 2021 (17:51 IST)
नई दिल्ली। संसद का बजट सत्र (Budget Session) 29 जनवरी से शुरू होगा। कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर सत्र में नियमों का पालन किया जाएगा। बजट सत्र के पहले दिन 29 जनवरी को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगे।
बजट सत्र 2 हिस्सों में होगा। पहला भाग 29 जनवरी को शुरू होकर 15 फरवरी तक चलेगा। बजट सत्र का दूसरा भाग 8 मार्च को शुरू होकर 8 अप्रैल तक चलेगा। संसद में बजट (Union Budget) 1 फरवरी को पेश किया जाएगा। कोरोनावायरस महामारी के चलते केंद्र सरकार ने इस वर्ष संसद का शीतकालीन सत्र आयोजित नहीं किया। शीतकालीन सत्र आयोजित करने पर विपक्ष ने केंद्र सरकार पर निशाना भी साधा था।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

कोच्चि-मेंगलुरु प्राकृतिक गैस पाइपलाइन को PM मोदी ने किया राष्ट्र को समर्पित