Biodata Maker

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

बजट 2022-23 : 400 नई वंदे भारत ट्रेनों की होगी शुरुआत

Advertiesment
हमें फॉलो करें Budget 2022-23
, मंगलवार, 1 फ़रवरी 2022 (12:10 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को 400 नई वंदे भारत ट्रेन शुरू किए जाने का प्रस्ताव किया और कहा कि अगले वित्त वर्ष में चार बहु-मॉडल पार्क के लिए अनुबंध दिए जाएंगे।
 
वित्त मंत्री सीतारमण ने वर्ष 2022-23 का आम बजट पेश करते हुए लोकसभा में यह घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ाने के लिए एक युक्तिसंगत योजना लाई जाएगी ताकि आयात को कम किया जा सके।
 
उन्होंने अपने बजट भाषण में कहा कि 'एक उत्पाद एक रेलवे स्टेशन' को लोकप्रिय बनाया जाएगा। 400 नई वंदे भारत ट्रेन शुरू की जाएंगी। सीतारमण ने कहा कि अगले तीन वर्ष में 100 ‘पीएम गति टर्मिनल’ स्थापित किए जाएंगे।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

बजट 2022-23 : जानिए क्या हैं भारतीय अर्थव्यवस्था के 7 इंजन..?