Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

Budget 2023 : Income Tax का नया स्लैब, जानिए अब कितना चुकाना होगा टैक्स

हमें फॉलो करें Budget 2023 :  Income Tax का नया स्लैब, जानिए अब कितना चुकाना होगा टैक्स
, बुधवार, 1 फ़रवरी 2023 (12:42 IST)
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने टैक्स की पुरानी व्यवस्था खत्म कर दी है। नई व्यवस्था के तहत 7 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं चुकाना होगा। 
 
सीतारमण ने कहा कि मैंने 2020 में 2.5 लाख रुपए शुरू होने वाले 6 आयकर स्लैब के साथ नई व्यक्तिगत आयकर व्यवस्था की शुरुआत की है। स्लैब की संख्या को घटाकर 5 कर दिया गया है और कर छूट की सीमा को बढ़ाकर 3 लाख रुपए किया गया है। 
 
webdunia
वित्तमंत्री की घोषणा के मुताबिक अब नई कर व्यवस्था के तहत 7 लाख रुपए तक की सालाना कमाई तक कोई टैक्स नहीं देना होगा। अभी तक यह सीमा 5 लाख रुपए थी। हालांकि 3 लाख तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा, वहीं 4 लाख रुपए तक की छूट प्राप्त करने के लिए आपको निवेश दर्शाना होगा।
 
नए टैक्स स्लैब कुछ इस प्रकार होंगे-
0 से 3 लाख रुपए : 0
3 से 6 लाख रुपए : 5%
6 से 9 लाख रुपए : 10%
9 से 12 लाख रुपए : 15%
12 से 15 लाख रुपए : 20%
15 लाख से ऊपर : 30%

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

Digital Marketing: आपका इंतजार कर रहा है शानदार करियर