Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

PM Kisan Samman Nidhi : क्या 8000 रुपए हो जाएगी PM किसान सम्मान निधि? बजट में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी

हमें फॉलो करें PM Kisan Samman Nidhi :  क्या 8000 रुपए हो जाएगी PM किसान सम्मान निधि? बजट में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी
, शनिवार, 28 जनवरी 2023 (19:21 IST)
नई दिल्ली। PM-Kisan Samman Nidhi : भारत सरकार किसानों को सीधा लाभ देने के लिए प्रधानमंत्री किसान‍ निधि की शुरुआत की थी। इसमें 2000 रुपए की तीन किस्त किसानों के खातों में सीधे जमा की जाती है। अब माना जा रहा है कि किसानों को दी जाने वाली राशि में बढ़ोतरी की जा सकती है। इसे बढ़ाकर 8000 रुपए किया जा सकता है। इसे लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि इसे लेकर अभी क कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है। जानते हैं क्यों सरकार बढ़ा सकती है राशि।
 
चुनावों से पहले किसानों को तोहफा : खबरों के मुताबिक 8वीं किस्त में बढ़ी हुई राशि मिल सकती है। इसी वर्ष मध्यप्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होना है। इसे देखते हुए माना जा रहा है कि मोदी सरकार पीएम किसान निधि की राशि में बढ़ोतरी कर सकती है।   
 
वैरिफिकेशन प्रक्रिया : सरकार ने अपात्र लाभार्थियों को खोजने के लिए पीएम किसान योजना में वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू की है। इसके तहत अयोग्य किसानों को स्कीम से हटाया जा रहा है।

अभी तक 1.86 करोड़ अयोग्य किसानों को योजना से हटा दिया गया है। इसके बाद 8.5 करोड़ लाभार्थी किसान ही बाकी हैं। कई राज्यों से लाखों किसान अपात्र मिले हैं। इन्हें हटाकर लाभार्थी सूची अपडेट की जा रही है। वैरिफिकेशन प्रक्रिया में कई अपात्र को हटाया गया है। 
 
इससे 11 करोड़ किसानों की संख्या घटकर 8.5 करोड़ ही रह गई है। विशेषज्ञों के मुताबिक अपात्र लाभार्थियों के हटने से इस योजना में अब 54,000 करोड रुपये ही खर्च होंगे और बजट की बचत होगी।

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए आवंटित पुराने बजट से 75,000 करोड़ रुपए का इस्तेमाल करके लाभार्थी किसानों को 2,000 रुपए और बढ़ाकर दे सकती है।  Edited by Sudhir Sharma

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

भारत जोड़ो यात्रा : कई विवादों और आरोप-प्रत्यारोप ने सुर्खियों में बनाए रखा