shiv chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

शिकायत के बाद आयोग ने बदले 50 अधिकारी

Advertiesment
UP Assembly Election 2017
लखनऊ। विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग इस बार सख्त है। आयोग चुनावों में शुचिता के लिए हर तरह से तैयार है। चुनाव खर्च और उम्मीदवारों की अन्य गतिविधियों को पर उसकी नजर है। केंद्र में भाजपा गठबंधन की सरकार है और उत्तरप्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार है। 
भाजपा ने चुनाव आयोग पर निगरानी के लिए प्रशासनिक टीम का गठन किया गया है। इसका जिम्मा कुलदीप‍पति त्रिपाठी को सौंपा गया है। त्रिपाठी के मुताबिक शिकायत के बाद 50 से ज्यादा अधिकारी आयोग द्वारा बदले गए हैं। कुलदीपपति त्रिपाठी के मुताबिक डीजीपी और मुख्य सचिव की शिकायत की गई है। 
 
त्रिपाठी का कहना है कि भाजपा ने इसके लिए 11 लोगों की टीम तैयार की है और हर जिले में 5-5 लोग हैं। इलाहबाद और लखनऊ में इसके सेंटर बनाए गए हैं।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

अमृतसर से पांच करोड़ की हेरोइन बरामद