Hanuman Chalisa

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

सपा से निष्काषित पदाधिकारियों की हुई वापसी!

Advertiesment
Uttar Pradesh Assembly election
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के अंदर समाजवादी पार्टी में चल रही जंग के चलते अखिलेश यादव से जुड़े कुछ पदाधिकारियों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। जैसे ही साइकिल की जंग समाप्त हुई और अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने तो निष्काषित पदाधिकारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। 
 
निष्काषित पदाधिकारियों को पूर्ण विश्वास था कि उन्हें समाजवादी पार्टी में काम करने का मौका मिलेगा जिसके चलते बुधवार देर शाम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नौ पदाधिकारियों का निष्कासन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया है और उन्हें पुनः सम्मान के साथ पार्टी में वापसी करवाई है।
 
किसकी हुई वापसी :
1. संजय लाठर, सदस्य, विधान परिषद
2. सुनील सिंह यादव, सदस्य, विधान परिषद
3. आनन्द भदौरिया, सदस्य, विधान परिषद
4. अरविन्द प्रताप सिंह, सदस्य, विधान परिषद
5. उदयवीर सिंह, सदस्य, विधान परिषद
6. गौरव दुबे, राष्ट्रीय अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड
7. बृजेश यादव, प्रदेश अध्यक्ष, युवजन सभा
8. मो. एबाद, प्रदेश अध्यक्ष, यूथ ब्रिगेड
9. दिग्विजय सिंह ‘देव’, प्रदेश अध्यक्ष, छात्रसभा

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

मुश्किल में मनीष सिसोदिया, सीबीआई करेगी जांच