Dharma Sangrah

Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

प्रियंका गांधी पर विनय कटियार ने दिया विवादास्पद बयान, बोले....

Advertiesment
Vinay Katiyar
वरिष्ठ भाजपा नेता और राज्यसभा सांसद विनय कटियार ने प्रियंका गांधी के बारे में एक विवादस्पद बयान देते हुए कहा कि प्रियंका से सुंदर तो स्मृति हैं जो जहां जाती हैं, वहां भीड़ इकट्ठी हो जाती है। 
 
 
उत्तरप्रदेश में आसन्न विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी कांग्रेस की स्टार प्रचारक हैं जिन्होंने कांग्रेस एवं सपा के बीच गठबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
 
एक प्रश्न के उत्तर में विनय कटियार ने कहा, 'इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है..उनसे (प्रियंका) और अधिक खूबसूरत लड़कियां और महिलाएं हैं और वे स्टार प्रचारक हैं। उन्होंने कहा, 'उनमें से कुछ कलाकार है, कुछ अभिनेत्री हैं.. वे उनसे कहीं अधिक खूबसूरत हैं।'
 
बाद में संवाददाताओं से बातचीत में कटियार ने अपनी टिप्पणी को कमतर करने का प्रयास करते हुए कहा कि वे किसे स्टार प्रचारक बनाते हैं, यह कांग्रेस का आंतरिक मामला है।
 
उन्होंने साथ ही कहा कि कांग्रेस को यह लगता है कि प्रचार के लिए उनके पास प्रियंका गांधी का खूबसूरत चेहरा 
है। पर इसके जवाब में भाजपा के पास भी खूबसूरत चेहरे हैं जिसे प्रचार के लिए कहा जा सकता है।
 
कटियार ने हालांकि कहा, 'खूबसूरती की क्षमता से तुलना करना गलत और अनुचित है लेकिन कांग्रेस ऐसा कर रही है।' उल्लेखनीय है कि राज्य विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में कटियार का नाम नहीं है हालांकि वे उत्तरप्रदेश से हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, 'विनय कटियार की प्रियंकाजी के बारे की गई अभद्र टिप्पणी ने भाजपा की देश की बहन-बेटियों के प्रति घटिया, सस्ती व अपमानजनक सोच को बेनकाब किया। भाजपा ने न केवल भारत की महिलाओं का अपमान किया है परन्तु महिला विरोधी पूर्वाग्रह व ओछी तथा कुंठित मानसिकता को उजागर किया।'
 
अन्य ट्वीट में सुरजेवाला ने कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा महिलाओं की प्रतिभा, संस्कार, योगदान व शक्ति को भुलाकर केवल सौंदर्य की वस्तु मान लेने की निकृष्ठ सोच निंदनीय है। ऐसे आचरण,व्यवहार व शब्दों के लिए पूरे भाजपा नेतृत्व को धिक्कारा जाना चाहिए। मोदीजी व अमितशाह देश की नारीशक्ति से माफी मांगें।
 
उन्होंने कहा कि अगर मोदीजी व अमित शाह के मन में देश की महिलाओं के प्रति ज़रा सा भी सम्मान है तो विनय कटियार के खिलाफ कार्यवाही करने का साहस दिखाए।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

50000 के लेन-देन पर कर पर अभी फैसला नहीं