Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

यूपी में कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की लिस्ट, 24 महिलाओं को दिया टिकट

Advertiesment
हमें फॉलो करें यूपी में कांग्रेस ने जारी की 61 उम्मीदवारों की लिस्ट, 24 महिलाओं को दिया टिकट
, रविवार, 30 जनवरी 2022 (16:07 IST)
लखनऊ। कांग्रेस ने उत्तरप्रदेश चुनाव के लिए रविवार को 61 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी। इसमें 24 महिलाओं को टिकट दिया गया है। 
 
कांग्रेस ने अपनी चौथी लिस्‍ट में अयोध्‍या से रीता मौर्य, कन्‍नौज से विनीता देवी, हमीरपुर से राज कुमारी और भौजपुर से अर्चना राठौर को टिकट दिया है। गोविंदनगर से करिश्मा ठाकुर, सलेम पुर से दुलारी देवी और बदला पुर से आरती सिंह चुनाव लड़ेंगी।
 
कांग्रेस ने इस चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट महिलाओं को देने का ऐलान किया है। इससे पहले पार्टी ने अपनी पहली लिस्‍ट में 50, दूसरी में 16 और तीसरी में 37 महिलाओं को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की थी।
 
उल्लेखनीय है उत्तर प्रदेश में इस बार 10 फरवरी से 7 मार्च तक 7 चरणों में मतदान होना है। मतगणना 10 मार्च को होगी। 
 

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रमोद सावंत के गढ़ में राहुल गांधी की सभा