Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

यूपी में प्रियंका का चुनावी दांव, चुनाव जीते तो छात्राओं को देंगे स्मार्टफोन और स्कूटी

हमें फॉलो करें यूपी में प्रियंका का चुनावी दांव, चुनाव जीते तो छात्राओं को देंगे स्मार्टफोन और स्कूटी
, गुरुवार, 21 अक्टूबर 2021 (12:40 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव और यूपी में कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में कांग्रेस को मजबूत करने के लिए रात दिन एक कर रही है। उन्होंने महिलाओं को चुनाव में 40 प्रतिशत टिकट देने की घोषणा के बाद छात्राओं के लिए बड़ी घोषणा कर दी है।
 
प्रियंका गांधी वाड्रा ने गुरुवार को एक ट्वीट कर कहा कि कल मैं कुछ छात्राओं से मिली। उन्होंने बताया कि उन्हें पढ़ने व सुरक्षा के लिए स्मार्टफोन की जरूरत है।
 
उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि घोषणा समिति की सहमति से आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने निर्णय लिया है कि सरकार बनने पर इंटर पास लड़कियों को स्मार्टफोन और स्नातक लड़कियों को इलेक्ट्रानिक स्कूटी दी जाएगी। कांग्रेस इसको शीघ्र ही लागू भी कर देगी।  
 
हाल ही में उन्होंने उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में 40 प्रतिशत सीट महिलाओं को देने की घोषणा करने के बाद अब उन्होंने छात्राओं के लिए मनभावन वादा किया है।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP Election 2022: क्या है यूपी का मूड, सपा-बसपा व कांग्रेस का ऊंट किस करवट बैठेगा