Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia

आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुककर महिला के जख्म पर लगाया मरहम

Advertiesment
हमें फॉलो करें आगरा जा रहीं प्रियंका गांधी ने रास्ते में रुककर महिला के जख्म पर लगाया मरहम
, बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 (19:31 IST)
लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आगरा में जा रही थीं, तभी अचानक उनका काफिला लखनऊ के गोमती नगर में रुक गया। दरअसल, वहां एक महिला जख्मी हो गई थी।
 
प्रियंका ने अपने काफिले को रुकवाया और महिला की मरहमपट्‍टी की। जानकारी के मुताबिक इस महिला का एक्सीडेंट हो गया था और उसके पैर में चोट आई थी। प्रियंका को जब इस बारे में जानकारी मिली तो उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिला की ड्रेसिंग की और हालचाल भी पूछा।
 
प्रियंका उस समय पुलिस हिरासत में मारे गए अरुण वाल्मीकि के परिजनों से मिलने के लिए आगरा जा रही थीं। आगरा पहुंचने से पहले प्रशासन ने उनके ‍काफिले को रोक लिया था। हालांकि बाद में उन्हें अरुण के परिजनों से मिलने के इजाजत मिल गई थी।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

प्रियंका गांधी को आगरा जाने की इजाजत मिली, अरुण वाल्मीकि के परिजनों से कर सकेंगी मुलाकात