Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

5 State Election: ...तो क्या राजनीतिक पार्टियां कर पाएंगी पब्लिक रैली और रोड-शो, चुनाव आयोग आज लेगा फैसला

हमें फॉलो करें 5 State Election: ...तो क्या राजनीतिक पार्टियां कर पाएंगी पब्लिक रैली और रोड-शो, चुनाव आयोग आज लेगा फैसला
, सोमवार, 31 जनवरी 2022 (09:10 IST)
नई दिल्ली। 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है, जहां पहले चरण का मतदान 10 फरवरी से शुरू होगा। चुनाव वाले 5 राज्यों में कोविड-19 की स्थिति का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की बैठक आज होगी। इसमें यह तय किया जाएगा कि प्रत्यक्ष (फिजिकल) रैली पर प्रतिबंध जारी रखा जाए या नहीं।
 
आयोग यह भी तय कर सकता है कि क्या राजनीतिक दलों और उम्मीदवारों को प्रत्यक्ष प्रचार कार्यक्रम आयोजित करने में नई राहत दी जा सकती है।
कोविड​​​​-19 मामलों में वृद्धि का हवाला देते हुए, चुनाव आयोग ने 8 जनवरी को उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, गोवा, पंजाब और मणिपुर के लिए मतदान कार्यक्रम की घोषणा के दौरान प्रत्यक्ष रैली और रोड शो पर प्रतिबंध लगा दिया था। 
webdunia
22 जनवरी को हुई पिछली बैठक के दौरान आयोग ने पांचों राज्यों में प्रत्यक्ष रैली और रोड शो पर जारी प्रतिबंध को 31 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया था, लेकिन जिन विधानसभा क्षेत्रों में पहले दो चरणों में मतदान होने हैं, वहां अधिकतम 500 लोगों की उपस्थिति में जनसभा करने की अनुमति दी थी, साथ ही घर-घर जाकर प्रचार के नियमों में छूट दी थी।
webdunia
आयोग नियमित तौर पर स्थिति की समीक्षा कर रहा है और यह सुनिश्चित कर रहा है कि कोरोना वायरस का प्रसार भी न हो और राजनीतिक दलों को प्रतिबंधित प्रारूप में प्रत्यक्ष रूप से चुनाव प्रचार का मौका भी दिया जा सके।

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

UP : जनता से बोले कांग्रेस उम्मीदवार- भाजपा कैंडिडेट की कब्र खोद दी है बस आप मिट्टी डाल देना