Publish Date: Sat, 19 Feb 2022 (11:21 IST)
Updated Date: Sat, 19 Feb 2022 (11:42 IST)
अयोध्या। अयोध्या जनपद की अति संवेदनशील कही जाने वाली गोसाईगंज विधानसभा क्षेत्र में फिर से सपा प्रत्याशी बाहुबली अभय सिंह व भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के पति खब्बू तिवारी के समर्थक आपस में भिड़ गए।
थाना महाराजगंज के नेव कबीरपुर के पास दोनों बाहुबलियों के समर्थकों में देखते ही देखते पथराव व हवाई फायरिंग हो गई। गाड़ियों में तोड़फोड़ हुई। पुलिस ने किया लाठीचार्ज। दोनों पार्टियों के समर्थकों ने एक-दूसरे पर घटना को लेकर आरोप लगाया। इस विधानसभा क्षेत्र में पसरा सन्नाटा।
अयोध्या रेंज के जिलाधिकारी नितीश कुमार, आईजी पुलिस, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश पांडे घटना स्थल पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात। स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है। भाजपा समर्थक विकास सिंह व सपा प्रत्याशी अभय सिंह व उनके समर्थकों को हिरासत में लिया गया है।
अयोध्या के भाजपा मंडल अध्यक्ष बदर सिंह ने सपा कार्यकर्ताओं पर विकास सिंह पर हमले का आरोप लगाया। उन्होंने घटना की निंदा की। वहीं गोसाईगंज के सपा प्रत्याशी अभय सिंह ने विकास सिंह पर हमले का आरोप लगाया।